Top 5 This Week

Related Posts

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात शव, हड़कंप

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शिव नगर में एक निर्माणाधीन मकान है और शुक्रवार सुबह मकान पर मजदूर पहुंचे तो वहां पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा।

थोड़ी देर में वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसएसआई महेश कांडपाल,एसआई मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। एसएसआई ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे।

Popular Articles