Top 5 This Week

Related Posts

तकनीकी खराबी के चलते टला SpaceX Starship का परीक्षण, आखिरी समय में रोकी गई लॉन्चिंग

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेटों में शामिल स्पेसएक्स के Starship की बहुप्रतीक्षित परीक्षण उड़ान तकनीकी समस्या के कारण आखिरी क्षणों में रोक दी गई। अमेरिका के टेक्सास स्थित स्पेसएक्स के स्टारबेस लॉन्च केंद्र से उड़ान भरने से कुछ सेकंड पहले ऑटोमेटिक सिस्टम ने लॉन्च प्रक्रिया को रोक दिया।

यह स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान थी, जिसे भविष्य के चंद्र और मंगल अभियानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। उलटी गिनती पूरी होने के करीब पहुंचने के बाद सुपर हेवी बूस्टर के इंजन इग्निशन में समस्या आई, जिसके बाद सुरक्षा प्रणाली ने स्वतः लॉन्च को रद्द कर दिया।

स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने बताया कि कुछ रैप्टर इंजन अपेक्षित तरीके से शुरू नहीं हो पाए, जिसके कारण ऑटोमैटिक लॉन्च एबॉर्ट सिस्टम सक्रिय हो गया। कंपनी अब प्रभावित इंजनों की जांच कर रही है और दो इंजनों को बदलने की तैयारी कर रही है।

इस मिशन का उद्देश्य स्टारशिप सिस्टम की नई तकनीकों का परीक्षण करना था। इसके तहत 20 अगली पीढ़ी के स्टारलिंक उपग्रहों को तैनात करने और रॉकेट की उड़ान क्षमता से जुड़े कई परीक्षण किए जाने थे।

Popular Articles