Tuesday, March 11, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी समेत ये 40 दिग्गज त्रिपुरा में करेंगे प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन नेताओं के नाम जारी किए हैं जो त्रिपुरा राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 (अनुसूची -1 ए) और 7-रामनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। इस प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं।
सूची में सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, माणिक साहा, राजीव भट्टाचार्जी, बिप्लब कुमार देब, महारानी कृति सिंह देबबर्मा, रबींद्र राजू, संबित पात्रा, प्रतिमा भौमिक और जिष्णु देव वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा, प्रणजीत सिंघा रॉय, राजू बिस्ता, हेमा मालिनी, अग्निमित्रा पॉल, रेबती त्रिपुरा, मनोज तिवारी, सुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, रतन लाल नाथ और विकास देबबर्मा को भी सूचीबद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में आगामी आम चुनाव दो चरणों में होने हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Popular Articles