Top 5 This Week

Related Posts

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में केशव नेगी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आए आगे

नई दिल्ली/देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल/रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सामने आए हैं। इस घटना ने उत्तराखंड में भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हो। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है और प्रशासन से सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में एक होटल में लगी भीषण आग में कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने होटल के कुक के रूप में कार्यरत केशव नेगी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

घटना को लेकर जांच एजेंसियां लगातार विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं, जिसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी और संभावित लापरवाही जैसे बिंदु शामिल हैं। इसी बीच केशव नेगी के समर्थन में राजनीतिक हस्तियों के बयान सामने आने लगे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

उत्तराखंड के कई सामाजिक संगठनों ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि किसी भी व्यक्ति को बिना ठोस सबूत के दोषी ठहराना उचित नहीं होगा।

फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुँचा जाएगा।

Popular Articles