हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की मासिक संगठनात्मक बैठक भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी , जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल जिला महामंत्री रंजन बरगली सहित सभी जिला पदाधिकारी एव प्रभारी इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा सभी पार्टीजन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहाँ मिशन 2027 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये भाजपा कार्यकर्त्ता राज्य और केंद्र सरकार की जन उपयोगी नीतियाँ को आम जन तक पहुंचाए और आम जन को भाजपा के विकास के साथ जोड़े।
मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान




