Top 5 This Week

Related Posts

लालकुआं में नए सत्र का आगाज़, करोड़ों की सौगात के साथ शिक्षा का उत्सव

संवाददाता, लालकुआं: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन लालकुआं में शिक्षा के क्षेत्र में विकास और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय, लालकुआं में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी और शिक्षा का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ₹1.02 करोड़ की लागत से बने नए कक्षा-कक्षों का शुभारंभ किया, साथ ही ₹6.77 लाख और ₹4.96 लाख की लागत से बनने वाले दो शौचालयों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भी निजी और महानगरीय स्कूलों के विद्यार्थियों के समान अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि “हमारे बच्चे किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बेहतर संसाधन मिलेंगे तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या इस बात का संकेत है कि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी को देखते हुए भविष्य में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, स्मार्ट क्लास, विज्ञान उपकरण और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान नए सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। अधिकांश छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि शेष पुस्तकों की आपूर्ति जल्द पूरी करने की बात कही गई।

इस मौके पर मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद धन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हरीश नैनवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

अंत में विधायक ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा है

 

Popular Articles