Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में यात्रियों के लिए पर्याप्त ट्रेनें: रेल मंत्री का लोकसभा में जवाब

लोकसभा में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए रेल सेवाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य को पर्याप्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मंत्री ने बताया कि हरिद्वार स्टेशन से 88 तथा देहरादून स्टेशन से 36 नियमित ट्रेनें संचालित होती हैं। दोनों स्टेशन गया, पुरी, पटना, कोलकाता और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से सीधे जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे केवल नियमित सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहार, छुट्टियों और धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाता है। नई रेलगाड़ियों का संचालन मार्ग क्षमता, अवसंरचना, चल स्टॉक और यातायात औचित्य जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है।

मंत्री ने आश्वस्त किया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सेवाओं में निरंतर सुधार एवं विस्तार किया जा रहा है, ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलती रहे।

Popular Articles