Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में

गोवा के प्रसिद्ध ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा होने और बचाव कार्य जारी रहने के दौरान ही दोनों भाई दिल्ली से फुकेट के लिए फ्लाइट लेकर देश छोड़कर भाग गए थे। इससे पहले गोवा पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट निलंबित कर दिए थे। घटना में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक की जान गई थी।

प्रशासन ने इस घटना के बाद नया आदेश जारी कर नाइट क्लब, बार, होटल, बीच शैक और अन्य पर्यटन स्थलों में पटाखों और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है।

दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

Popular Articles