Wednesday, November 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

एग्जिट पोल में महागठबंधन की करारी हार के संकेत, NDA को स्पष्ट बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले जारी एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के लिए निराशाजनक तस्वीर पेश की है। 17 सर्वे एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है।
कुल 243 सीटों में से NDA को 154 सीटें, जबकि महागठबंधन को 83 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 5 सीटें मिल सकती हैं। इस बार NDA को लगभग 29 सीटों का फायदा और महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।

भाजपा को 75 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस मात्र 13 सीटों पर सिमट सकती है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का इस चुनाव में खास असर नहीं दिखा — उसे 3 से 5 सीटों तक मिलने की संभावना जताई गई है।

243 सीटों वाले इस चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर 65% मतदान, जबकि दूसरे चरण में रिकॉर्ड 68.5% वोटिंग दर्ज की गई। नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

हालांकि पिछले तीन चुनावों (2010, 2015, 2020) में एग्जिट पोल्स कई बार गलत साबित हुए हैं। 2015 में ज्यादातर सर्वे ने NDA को बढ़त दी थी, लेकिन नतीजों में महागठबंधन ने भारी जीत दर्ज की। वहीं 2020 में तस्वीर उलट गई — इस बार पोल्स ने महागठबंधन की बढ़त बताई थी, जबकि परिणाम NDA के पक्ष में गए।

Popular Articles