Wednesday, October 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

स्थानांतरण पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को दी गई भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए नगर निगम में हुआ भव्य सम्मान

रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को पदोन्नति के साथ देहरादून स्थानांतरित पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। महापौर विकास शर्मा सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, ठेकेदार, व्यापारी,नागरिकों ने नगर आयुक्त को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कर्मठ, निष्ठावान और जनहितकारी अधिकारी बताया।
महापौर ने कहा कि नरेश दुर्गापाल जैसे अधिकारी मिलना दुर्लभ होता है। उनके कार्यकाल में नगर निगम ने जो ऊंचाइयां छुईं, वह उनकी पारदर्शी कार्यशैली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। उनके नेतृत्व में निगम को चार बड़े पुरस्कार प्राप्त हुए, जो शहर के लिए गौरव का विषय है। एक प्रतिभाशाली अफसर छिन गया है जिसकी कमी लंबे समय तक खलेगी। उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि नरेश दुर्गापाल एक प्रेरणास्रोत अधिकारी रहे हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी कैसे संयम और साहस से निर्णय लिए जाते हैं।
सम्मान से भावुक हुए नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि उन्हें इस टीम के साथ काम करके गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा मुझे एक ऐसा माहौल मिला जहां सहयोग और समर्पण की भावना थी। महापौर विकास शर्मा की युवा और स्पष्ट सोच ने निगम को नई दिशा दी है। उनका नेतृत्व ही निगम की रफ्तार बना है।उन्होंने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ पार्षदों का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, एसएनए रणदीप, स्वास्थ्य अधिकारी पीयूष रंजन, चिराग कालरा, राजेश जग्गा,इन्द्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular Articles