Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा शुरू

देहरादून। सीमावर्ती जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक बड़ी राहत और अच्छी खबर है। एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा केंद्र सरकार की उड़ान योजना (UDAN) के तहत संचालित की जाएगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि हेली सेवा का संचालन नियमित रूप से एक अक्तूबर से प्रारंभ किया जाएगा।

इससे पहले, अगस्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर उत्तराखंड में उड़ान योजना का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके बाद मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा।

हेली सेवा शुरू होने से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। खासकर मुनस्यारी और धारचूला जैसे लोकप्रिय स्थलों तक पहुंचना आसान होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। वहीं, दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज और सुरक्षित हवाई संपर्क का लाभ मिल सकेगा।

Popular Articles