Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलूरू को देंगे यलो लाइन मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

  • 19.15 किमी लंबी यलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं, जिसकी लागत 5,056.99 करोड़ रुपये है।
  • मेट्रो फेज-3 (ऑरेंज लाइन) 44.65 किमी लंबी होगी और इस पर 15,611 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • प्रधानमंत्री शाम 2.45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे
इसके साथ ही अमृतसर-कटरा और नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसके बाद वह आरवी रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे और येलो लाइन का उद्घाटन कर इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो से सफर करेंगे। दोपहर 12.50 बजे पीएम आईआईआईटी बंगलूरू में मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखेंगे।

Popular Articles