Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति पुतिन से मिले अजीत डोभाल, रक्षा-ऊर्जा समेत रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा

भारत और रूस ने गुरुवार को मॉस्को में हुई उच्चस्तरीय बैठकों में रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से विस्तृत वार्ता के बाद क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

डोभाल ने कहा, रूस के साथ हमारे विशेष और पुराने संबंध हैं, जिनका हम आदर करते हैं। राष्ट्रपति पुतिन की आगामी भारत यात्रा की तिथि तय हो चुकी है।” विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पुतिन का भारत दौरा तय है, हालांकि अगस्त 2025 में इसकी संभावना कम है।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाकर कुल टैरिफ 50% कर दिया है। ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का अल्टीमेटम भी दिया है और चेतावनी दी है कि आक्रामकता जारी रहने पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

पुतिन के अगले हफ्ते ट्रंप से मिलने की संभावना है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। पुतिन आखिरी बार दिसंबर 2021 में एक दिन के भारत दौरे पर आए थे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी विदेश यात्राएं बेहद सीमित रही हैं।

Popular Articles