यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में भारत सरकार ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने कानूनी सहायता मुहैया कराई है और उनके परिवार के सहयोग के लिए एक वकील भी नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत लगातार यमन के स्थानीय अधिकारियों और निमिषा प्रिया के परिजनों के संपर्क में है, ताकि आपसी सहमति के जरिए कोई समाधान निकल सके। हाल के दिनों में यह भी प्रयास किया गया है कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त समय मिले जिससे वे दूसरी पार्टी से बातचीत कर सकें। भारत सरकार इस मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और आगे भी सभी स्तरों पर सहयोग जारी रहेगा। साथ ही, सरकार कुछ मित्र देशों से भी इस मुद्दे पर संपर्क में है।





