इजरायल और ईरान के बीच जंग लगातार पैर पसार रही है। दोनों देश पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका की ओर से ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले के बाद अब इजरायली सेना ने भी ईरान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है।
इजरायली फौज ने कहा कि उसने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में कम से कम छह हवाई अड्डों पर हवाई हमले किए और हवाई पट्टियों को तबाह कर दिया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि 15 से ज़्यादा रिमोटली नियंत्रित इजरायली विमानों ने इन सटीक हमलों को अंजाम दिया।
इजरायली बयान में कहा गया, “इन हमलों ने रनवे, जमीन के नीचे बने बंकर, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरानी हुकूमत के F-14, F-5 और AH-1 विमानों को नुकसान पहुंचाया।”
IDF ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें तेहरान के मेहराबाद, मशहद और देजफुल हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई।
IDF ने टेलीग्राम पर एक मैसेज में कहा, “IDF इंटेलिजेंस निदेशालय की
IDF ने आगे कहा, “हमारी फौज ईरानी हुकूमत की सैन्य ताकत को कम करने और इजरायल की सरहद की हिफाजत के लिए ईरानी हवाई क्षेत्र में अपनी पैठ बनाए रखने की कोशिश जारी रखेगी।”
इजरायली फौज का कहना है कि ये हमले ईरान की सैन्य ताकत को कमज़ोर करने और इज़रायल की हिफाज़त के लिए किए गए। इन हमलों से ईरानी हवाई अड्डों से उड़ान भरने की क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।





