Wednesday, February 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पचास वर्ष का हुआ सिक्किम, सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दी बधाई

सिक्किम के लोग आज राज्य का 50वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज से 50 साल पहले 16 मई 1975 के दिन ही सिक्किम भारत का 22 राज्य बना। इससे पहले यहां पर राजा का शासन हुआ करता था। सिक्किम में लोकतंत्र की शुरुआत भी आज ही के दिन से हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने एमजी मार्ग से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन भी दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई! इस वर्ष, यह अवसर और भी खास है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग हमेशा समृद्ध रहें।’इस दौरान सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि, जैसे ही हम सिक्किम के राज्यत्व के 50 गौरवशाली वर्षों का गर्व के साथ उत्सव मना रहे हैं, मैं आज सुबह तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दिल से धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा हमारे साझा एकता, देशभक्ति और हमारी सशस्त्र सेनाओं की अद्वितीय वीरता को समर्पित एक सशक्त श्रद्धांजलि थी। ऑपरेशन सिंदूर इस यात्रा के केंद्र में था- यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और हमारी संप्रभुता की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों की एक गंभीर याद दिलाता है।

Popular Articles