Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अब मात्र एक दिन शेष

चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है। बुधवार से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने भी व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी है।

चारधाम यात्रा रूट पर विभाग की ओर से पांच स्थानों पर चौकियों की स्थापना की गई है। जहां पर चारधाम यात्री वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बीते साल की तरह इस साल भी देश के विभिन्न प्रांतों से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

अभी तक लाखों श्रद्धालु देव धामों के दर्शन के लिए लिए पंजीकरण करवा चुके है। ऐसे में परिवहन विभाग ने यात्रा को अपनी तरफ से भी व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी है। विभाग ने यात्री वाहनों को चेक करने के लिए पांच स्थानों पर परिवहन विभाग की चौकियां बनाई है।

तगढ़वाल संभाग के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि टिहरी के जिले के मुनिकीरेती में भद्रकाली मंदिर व तपोवन में चौकी स्थापित की गई है। देहरादून जिले के विकासनगर में कटा पत्थर, मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट पर और रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग में यात्रा सीजन के लिए चौकी स्थापित की है। सोनप्रयाग में सटल सेवा के तहत यात्रियों की सुविधा वाहनों की व्यवस्था की गई है। जहां से गौरीकुंड तक यात्रियों को वाहन सेवा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

परिवहन विभाग की प्रर्वतन दल की टीम यात्रा रूट के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेगी। जहां टीम वाहनों को चेकिंग करेगी। ताकि यात्रा मार्ग पर यात्रियों को असुविधा न झेलनी पड़े। परिवहन के अधिकारियों के अनुसार कीर्तिनगर से रूद्रप्रयाग, रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग व रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग, तिलवाड़ा से मयाली और जोशीमठ से बदरीनाथ मार्ग पर प्रवर्तन दल की टीमों को तैनात किया जाएगा।

Popular Articles