Top 5 This Week

Related Posts

रूस ने यूक्रेन में किए 45 ड्रोन हमले

रूस के साथ एक बार फिर तेज हो रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन ने रविवार को पूर्व उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर पावल्युक को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है। उधर, रूसी सेना ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में साढ़े पांच घंटे तक तक लगातार 45 ड्रोन दागे।

यूक्रेनी सेना ने एक बयान में बताया कि उसने 9 अलग–अलग क्षेत्रों में ईरान निर्मित 40 ड्रोन को मार गिराया। जिन इलाकों में ड्रोन हमले हुए थे, उनमें राजधानी कीव का बाहरी क्षेत्र भी शामिल है। साढ़े पांच घंटे चले ड्रोन हमले में कृषि सुविधा व तटीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। माइकोलाइव इलाके में हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में सेना के मजबूत करने के लिए चार दिनों में दूसरी बार थल सेनाध्यक्ष बदला है। जेलेंस्की ने पूर्व उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर पावल्युक को सेना का नया कमांडर नियुक्त किया। वह कर्नल जनरल अलेक्जेंडर सिर्स्की की जगह लेंगे, जिन्हें गुरुवार को यूक्रेन के निवर्तमान सैन्य प्रमुख जनरल वलेरी जालुजनी की जगह नामित किया गया था।

Popular Articles