Monday, December 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

असम में मुख्मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल का विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को चार मंत्रियों के शपथ लेने के साथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम सरमा के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार नये मंत्रियां प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला हैं। ये सभी भाजपा के विधायक हैं। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेत के अन्य मंत्री भी शामिल थे। भाजपा नेता प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं। कृष्णेंदु पॉल पथारकांडी से दो बार, जबकि कौशिक रॉय और रूपेश गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से एक बार विधायक रह चुके हैं। इन नए मंत्रियों के शपथ के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।सीएम सरमा ने कहा, “हमारे मंत्रालय में बराक घाटी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।आज हमने अपने मंत्रिपरिषद में चार मंत्रियों को शामिल किया है। एक पद अभी भी खाली है और उसे आने वाले दिनों भर दिया जाएगा। असम में कई विकास गतिविधियां चल रही है। चार मंत्रियों को शामिल किये जाने से मंत्रिपरिषद मजबूत हो गई है।”असम पुलिस ने बांग्लादेश से दो महिला समेत छह घुसपैठियों को पकड़ा और पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, असम पुलिस ने सतर्क कदम उठाते हुए छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ कर उन्हें वापस भेज दिया। उन सभी को सीमा पार भेज दिया गया।

 

Popular Articles