Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में भारतीय को 20 साल जेल या ₹8.4 करोड़ जुर्माने की सजा संभव

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अमेरिका के न्याय विभाग ने भारतीय नागरिक संजय कौशिक पर रूस में अंतिम उपयोगकर्ताओं को नियंत्रित अमेरिकी विमानन घटकों का निर्यात करने की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में न्याय विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कौशिक को 17 अक्टूबर को मियामी में गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार को उनके खिलाफ आरोप तय किए गए। जानकारी के अनुसार अगर कौशिक दोषी पाए गए तो उन्हें प्रत्येक मामले के लिए अधिकतम 20 साल की जेल और 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक जुर्माना हो सकता है। वहीं बात अगर अदालत की दस्तावेजों की करें तो, मार्च 2023 में, जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया, तब कौशिक ने रूस में स्थित संस्थाओं के लिए अमेरिका से अवैध रूप से एयरोस्पेस सामान और प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के लिए एक साजिश रची थी।

बता दें कि भारतीय नागरिक के कौशिक पर आरोप है कि उन्होंने निर्यात नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करते हुए रूस में अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार के विमानन घटकों को अवैध रूप से निर्यात करने की साजिश रची। इसके अलावा उन्हें भारत के माध्यम से ओरेगन से रूस में एक नेविगेशन और उड़ान नियंत्रण प्रणाली के अवैध निर्यात का प्रयास करने और निर्यात के संबंध में झूठे बयान देने का भी आरोप है।

Popular Articles