Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुयाना के राष्ट्रपति के साथ बैठक शानदार, अफ्रिकी देश पहुंचेगा UPI : पीएम मोदी

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के साथ शानदार बैठक हुई। राष्ट्रपति का खुद भारत के साथ मजबूत रिश्ता है। भारत हमेशा बुनियादी ढांचे, शिपिंग, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में गुयाना के लिए एक विश्वसनीय भागीदार रहेगा’। दोनों नेताओं के बीच कौशल विकास, क्षमता निर्माण, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने गुयाना के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहल को उल्लेखनीय बताया।

पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, ‘बैठक के दौरान, बारबाडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बारबाडोस के शीर्ष सम्मान से सम्मानित करने के अपने सरकार के फैसले की घोषणा की। यह सम्मान कोविड-19 महामारी के दौरान सहायता करने और भारत-बारबाडोस संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।’ यह पुरस्कार 30 नवंबर को बारबाडोस में प्रदान किया जाएगा।पीएम मोदी और मिया मोटली के बीच स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्र में सहयोग के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बहामास के अपने समकक्ष फिलिप डेविस से भी मुलाकात की और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, जलवायु परिवर्तन और हरित भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री कीथ रोली के साथ ही सूरीनाम के राष्ट्रपति चैन संतोखी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने डोमिनिका के अपने समकक्ष रूजवेल्ट स्केरिट से भी मुलाकात की और उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र में भारत की मदद और द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी समर्पण के लिए उन्हें अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। पीएम मोदी ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ भी बैठक की। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के दौरान सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री फिलिप जे पियरे से भी मुलाकात की। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत और कैरेबियाई समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख स्तंभों का प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया कि नई दिल्ली इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों देशों के बीच हुए समझौतों में से एक के तहत गुयाना में भारत की यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के तहत डिजिटल भुगतान हो सकेगा। पीएम मोदी ने कहा, आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की पहचान की है। हम अपने आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे।

Popular Articles