Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जी20 से इतर इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले मोदी

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी देशों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रतीकात्मक ग्रुप फोटो के माध्यम से भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया। तस्वीर में मेजबान देश ब्राजील के राष्ट्रपति के अलावा पीएम मोदी, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को पहली कतार में देखा गया। इनके ठीक पीछे की कतार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज सरीखे नेताओं को देखा गया। जी-20 देशों के सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी समेत कई अन्य हस्तियों से भी मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों और विदेश मंत्री जयशंकर की मौजूदगी वाले  प्रतिनिधिमंडल ने भारत और इटली से जुड़े अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।रियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम मुलाकात हुई। पीएम मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि भारत के साथ हमारी साझेदारी समृद्ध और बहुआयामी है। हमने पिछले जनवरी में मेरी राजकीय यात्रा के दौरान शुरू की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा की, साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।’

Popular Articles