Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कमला हैरिस के चुनावी प्रचार में 370 मिलियन डॉलर खर्च होंगे

हैरिस-वाल्ज अभियान का कहना है कि वह मजदूर दिवस और 5 नवंबर के बीच डिजिटल और टेलीविजन विज्ञापनों पर कम से कम 370 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं तक पहुंच बनाने का है।  अभियान के प्रबंधक क्वेंटिन फुल्क्स और रॉब फ्लेहर्टी ने शनिवार को बताया कि विज्ञापनों में 170 मिलियन डॉलर टीवी के लिए जबकि  200 मिलियन डॉलर की धनराशि डिजिटल के लिए आरक्षित की गई है। अभियान ने बताया कि प्रमुख खेल आयोजनों के अलावा ऐसे बड़े इवेंट को प्रचार के लिए फोकस किया जा रहा है, जहां ज्यादा से ज्यादा दर्शक मौजूद हों। इसके जरिए हम ट्रंप को हैरिस के खिलाफ प्रचार करने से रोक पाएंगे, जो कि अपने हिसाब से कमला के व्यक्तित्व को परिभाषित करने की कोशिश क रहे हैं।

ट्रम्प और उनके सहयोगी सुपर-पीएसी ने अगस्त में लगभग 60% विज्ञापन समय बुक किया है, जो कि डेमोक्रेट्स के विज्ञापन वक्त के एक दम विपरीत है। जानकारी के मुताबिक मजदूर दिवस के जरिए ट्रंप ने 60 मलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।

ट्रंप के चुनावी अभियान में पुराने चेहरे
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार पूर्व  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को अर्थव्यवस्था और मुद्रा स्फीति के मुद्दे पर घेरने की तैयारी की है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में कुछ पुराने चेहरों को शामिल किया है।

Popular Articles