भारत के पूर्व विदेश मंत्री का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री बनने से पहले नटवर का बतौर नौकरशाह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 31 वर्ष का कार्यकाल रहा। उन्होंने 1953 में भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के रूप में सेवाएं देनी शुरू कीं और अमेरिका, चीन (पेइकिंग) और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अहम जगहों पर पदस्थापित रहे। एक नजर उनके करियर के प्रमुख पड़ावों पर-
- 1956-58 तक पेइकिंग मेंरहे।
- 1961-66 तक न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में पदभार संभाला।
- 1962-66 के बीच यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दीं।
- चार दशक से भी अधिक पहले जमैका के किंग्स्टन में 1975 में आयोजित राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल कीअगुवाई की।
प्रतिवेदक यानी रैपोर्टर के रूप में संयुक्त राष्ट्र और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय में भी सेवाएं दीं।
- (i) संयुक्त राष्ट्र की कमेटी ऑफ 24 (United Nations Committee of 24) में 1963-66 तक सेवाएं दीं।
- (ii) 1965 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की चौथी समिति (Fourth Committee) के सदस्यर हे।
- 1966-71 तक इंदिरा गांधी के साथ काम किया। प्रधानमंत्री सचिवालय में पदस्थापना।
- मार्च 1982 से नवंबर 1984 तक विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया।





