Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

ताइवान की हवाई सीमा में दाखिल हुए चीन के 22 लड़ाकू विमान

चीन और ताइवान के बीच जमीन को लेकर जंग जारी है। चीन लगातार ताइवान के क्षेत्र को अपना बताता आया है और किसी भी हाल में वहां कब्जा करना चाहता है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन ने एक बार फिर से उसके क्षेत्र में घुसपैठ की है। बताया गया है कि ताइवान की हवाई सीमा के आस पास चीन के 28 लड़ाकू विमान देखे गए हुए। इनमें से 22 लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए। इसके अलावा ताइवान के जल क्षेत्र में चीन के 10 नौसेनिक जहाज देखे गए। साथ ही बताया गया है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर शनिवार सुबह छह बजे ताइवान में चीन की घुसपैठ देखी गई।  ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 22 लड़ाकू विमान हवाई के जलडमरूमध्य को पार कर दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए। यह भी कहा गया है कि स्थिति को भांपते हुए चीन को इसका जवाब भी दिया गया। चीन की सेना के जवाब में, ताइवान ने भी तटीय क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमानों, नौसैनिक जहाजों और मिसाइल सिस्टम को तैनात किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘आज सुबह छह बजे चीन की पीएलए 28 लड़ाकू विमान और करीब 10 नौसेनिक जहाज भीताइवान की सीमा पर देखे गए। इनमें से 22 लड़ाकू विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में दाखिल हुए। इसलिए, हमने स्थिति को भांपते हुए इसका जवाब दिया।’

बीते कुछ महीनों में यह देखने को मिल रहा है कि चीन द्वारा लगातार ताइवान को उकसाया जा रहा है। चीन के ताइवान के चारों और अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया है। ताइवान के हवाई और समुद्री जल क्षेत्र के आसपास चीन की घुसपैठ भी बढ़ती जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को ही ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि पीएलएल के 18 लड़ाकू विमान और नौ नौसैनिक विमान ताइवान की सीमा के आसपास देखे गए थे। इनमें से 12 लड़ाकू विमानों ने जल सीमा की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए।

Popular Articles