Saturday, July 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

न्यूजीलैंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं। इस दौरान वह गवर्नर-जनरल डेम सिंडी कीरो, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं। इस दौरान वह गवर्नर-जनरल डेम सिंडी कीरो, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। आठ साल बाद न्यूजीलैंड में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यात्रा ः मूर्मू की न्यूजीलैंड यात्रा आठ साल बाद हो रही है। मुर्मू ऑकलैंड में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी, जहां वह भारतीय प्रवासियों और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करेंगी। न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 300,000 है जबकि कुल आबादी 58 लाख है। विदेश मंत्रालय के अनुसार न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत को विशेष श्रेंणी में रखा है। न्यूजीलैंड भारत को रक्षा और सुरक्षा तथा समग्र द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, लोगों से संपर्क आदि के मामले में एक प्रमुख भागीदार के रूप में मान्यता देता है।

Popular Articles