Monday, December 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जनादेश ने संविधान के मूल ढांचे को बदलने से रोका

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपातकाल पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 18वीं लोकसभा के लिए मतदान ऐसे किया है कि कोई दिव्य शासक संविधान को मूल ढांचे को बदल नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने कहा आपातकाल लगाने वालों को संविधान के प्रति प्रेम जताने का कोई अधिकार नहीं है। 1975 के आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय के काले दिन याद दिलाते हैं कि किस तरह कांग्रेस ने बुनियादी स्वतंत्रताओं का हनन किया और संविधान को रौंदा।  इस पर जवाबी हमला करते हुए पी चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के महत्वाकांक्षाओं को देश के लोगों ने भांप लिया था। इसलिए इस बार के चुनाव में उनको जनता ने करारा जवाब दिया। देश की जनता एक ओर आपातकाल नहीं चाहती थी, इसलिए उसने इस बार मतदान किया।

उन्होंने लिखा कि देश के लोगों ने 18वीं लोकसभा के लिए इस तरह से मतदान किया है कि कोई भी “दिव्य शासक” संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा की महत्वाकांक्षाओं को कम करने के लिए मतदान किया है। उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आपातकाल हमें संविधान की रक्षा करने की याद दिलाता है’। “बिल्कुल सही, मैं यह भी जोड़ सकता हूं कि संविधान ने लोगों को एक और आपातकाल को रोकने के लिए याद दिलाया। इसलिए उन्होंने भाजपा की महत्वाकांक्षाओं को कम करने के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने 18वीं लोकसभा के लिए इस तरह से मतदान किया कि कोई भी मानव या दिव्य शासक संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकता। भारत एक उदार, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राज्यों का संघ बना रहेगा।”

 

Popular Articles