Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी ने संभाला कार्यभार

आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। इस बैठक में भी मोदी सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।मोदी कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

Popular Articles