Thursday, December 25, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अजय और प्रदीप को सर्वाधिक पिथौरागढ़ विधानसभा से मिले मत

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को पिथौरागढ़ विधानसभा से ही सर्वाधिक मत मिले। इस विधानसभा में जिले के सबसे ज्यादा मतदाता हैं। इस विधानसभा से भाजपा ही आगे रही।पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 34,336 मत मिले तो कांग्रेस को 16,862 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रतिद्वंद्वी से 32,654 मतों से आगे रहे। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 26,512 मत और कांग्रेस को 13,415 मत मिले। डीडीहाट से भाजपा को 25,910 और कांग्रेस को 11,170 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 26,512 मत मिले। कांग्रेस को यहां से 13,415 मत मिले।

गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 28,521 मत और कांग्रेस के 15,840 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए थे तो कांग्रेस समर्थक निराश दिखे। जिले में अन्य प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।
बसपा के नारायण राम 2291 मतों के साथ चौथे और निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद 1503 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की किरन आर्या 1347 मतों के साथ छठे नंबर पर रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के डॉ. प्रमोद कुमार 1029 मतों के साथ सातवें तो बहुजन मुक्ति पार्टी की किरन आर्या 528 मतों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

Popular Articles