Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

35 ट्रिलियन $ इकॉनमी बनने के लिए करने होंगे निरंतर नवाचार : अमिताभ कांत

भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि निरंतर नवाचार करते रहने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा अभी हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है भारत की आर्थिकी 35 ट्रिलियन डॉलर बनाना है।

भारत को अगर 2047 तक 35 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनना है तो तीन दशकों तक उसकी इकोनमी 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़नी चाहिए। भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि निरंतर नवाचार करते रहने की भी आवश्यकता है।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अभी हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 में जब हम स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहें हों तब हमारी आर्थिकी 35 ट्रिलियन डॉलर हो। अगर ऐसा होता है तो उस समय भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Popular Articles