Top 5 This Week

Related Posts

31वीं वाहिनी पीएसी का 56वाँ स्थापना दिवस के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा पहुंचे कार्यक्रम में, सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पींचा ने किया स्वागत

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी का 56वाँ स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि का सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पींचा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं में जवानों के उत्साहवर्धन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।मेले में उमंग और उत्साह का माहौल रहा।
वाहिनी परिसर में आयोजित मेले में वाहिनी के विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि महापौर और सेनानायक ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और लगाई गई प्रदर्शनी एवं गतिविधियों की जानकारी ली।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे विशेष आकर्षण

मेले के साथ आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। जवानों एवं उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक लिया।

मेले की रौनक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मधुरता और खेलकूद का उत्साह—स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन बना यादगार

Popular Articles