पूर्व आईपीएस अधिकारी आईजी रावत ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ,भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों ने बांधा समां
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी, के56वें स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आईपीएस अधिकारी सेनानायक देवेंद्र पींचा,अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय गजेंद्र सिंह संधू, सेवानिवृत्त आईजी पूरन सिंह रावत, पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने वाहिनी के विभिन्न दलों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉलों का निरीक्षण किया। लगाए सटाल आकर्षण रहे। कार्यक्रम में जवानों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमकियाल की मनमोहक लोक प्रस्तुतियों समां बांधा
सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमकियाल की मनमोहक लोक प्रस्तुतियों से मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों एवं प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। साथ ही वाहिनी के बच्चों जवानों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूटों ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।अनुशासन, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक सहभागिता से सजी यह संध्या 31वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस समारोह की यादों में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ गई।





