Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

28-31 के बीच फिर बदलेगा मौसम

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। IMD द्वारा कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, आज गुरुवार (28 मार्च) से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आस-पास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। आज नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 30 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Popular Articles