Top 5 This Week

Related Posts

21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 20 घंटे के दौरान 21 राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 55 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य भारत और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि राजधानी में व्यापक भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Popular Articles