Top 5 This Week

Related Posts

2016 में हिलेरी को ‘जेल में डालो’ लगाए थे नारे: ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आए दिन किसी किसी विवाद में नाम सामने जाता है। अब उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को जेल में डालने की बात कही थी। हालांकि, ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है।  अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, साल 2016 के चुनाव के दौरान ट्रंप ने बारबार मांग की थी कि क्लिंटन को सलाखों के पीछे डाला जाए। फिलहालपूर्व राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन्हें जेल की सजा हो सकती है।  ट्रंप के अभियान के दौरानउन्हें जेल में बंद करोनारे लगाए गए। यहां तक कि उसके बाद के वर्षों तक उनकी रैलियों में यही रुख था। पूर्व राष्ट्रपति ने माना कि उन्होंने कई मौकों पर हिलेरी को जेल भेजने का आह्वान किया था। एक इंटरव्यू के दौरान 77 वर्षीय ट्रंप से उस कॉल के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए क्लिंटन द्वारा निजी ईमेल सर्वर के उपयोग का उल्लेख किया था। पत्रकार ने कहा कि आपने हिलेरी को जेल में बंद करने की बात कही। बाद में आपने राष्ट्रपति के रूप में ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘मैंने उन्हें हरा दिया। जब आप जीतते हैं तो यह आसान होता है। वे हमेशा कहते थे उन्हें बंद कर दो और मुझे भी लगाऔर मैं ऐसा कर सकता था। हालांकि मुझे लगा कि यह एक भयानक बात होगी और फिर यह मेरे साथ हुआ। इसलिए मैं इसके बारे में अलग तरह से सोच सकता हूं।

उन्होंने हिलेरी के खिलाफ बोले जाने के दावे नकार दिए। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें बंद कर दो, लेकिन लोगों ने कहा कि उन्हें जेल में डाल दो, उन्हें बंद कर दो। फिर, हम जीत गए। हां  मैंने बहुत खुले तौर पर कहा है कि ठीक है, चलो, बस आराम करो, चलो चलते हैं, हमें अपने देश को महान बनाना है।

Popular Articles