समारोह में लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार दिए गए। इनमें से चार को विशेष जूरी पुरस्कार भी मिला।
🎖 विशेष पुरस्कार विजेता:
- भर्तृहरि महताब (भाजपा)
- एन. के. प्रेमचंद्रन (क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी)
- सुप्रिया सुले (राकांपा – शरद पवार गुट)
- श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना)
अन्य प्रमुख विजेता सांसद:
- स्मिता उदय वाघ (भाजपा)
- नरेश म्हस्के (शिवसेना)
- वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
- रवि किशन (भाजपा)
- निशिकांत दुबे (भाजपा)
- अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी)
- विद्युत बरन महतो (भाजपा)
- दिलीप सैकिया (भाजपा)
- भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति
- चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति
इन समितियों को गुणवत्ता रिपोर्ट और विधायी निगरानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।





