Monday, November 24, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार

पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पुरी में हुंकार भरी। उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रोड-शो किया। यहां रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने ढेंकनाल में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ चुके हैं। उन्होंने बीजद पर ओडिशा की संपत्ति और संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद की सरकार में जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को  भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा पीएम मोदी ने आगे कहा, “आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी। 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। क्योंकि, इस बीजद सरकार का जाना तय है।”

Popular Articles