Saturday, December 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

हरिद्वार में आठवां गंगा उत्सव

हरिद्वार चंडीपुल के पास नमामि गंगे घाट पर आठवां गंगा उत्सव मनाया गया। केंद्रीय मंत्री से लेकर उत्तराखंड के मंत्रियों ने इसमें शिकरत की। मां गंगा की आरती और विविध आयोजनों के बीच गंगा उत्सव मनाया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गंगा में महाशीर मछलियों के शिशुओं की खेप भी प्रवाहित किया। इसमें कई लाख मत्स्य बीज भी गंगा में छोड़े गए, ताकि गंगा में जलीय जीव का संतुलन बना रहे। वहीं ‘घाट पर हाट’ कार्यक्रम के तहत कई गंगा तट के गांव की समितियों ने आयोजन में स्टॉल लगाया और इसमें स्थानीय हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। अकांक्षी जनपद हरिद्वार की ओर से मीठी गंगा के स्टॉल भी लगे। इसमें मौन पालन और इससेे जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बीएसएफ की महिला जवान जो देव प्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली हैं, उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं है, यह करोड़ों लोगों की आस्था केंद्र है। यह हमारी संस्कृति है, हमारी धरोहर है, इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए।

Popular Articles