Thursday, February 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हरकतों से बाज नहीं आ रहीं मुइज्जू की पूर्वमंत्री शिउना

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू और उनके मंत्रियों के भारत विरोधी बयानों से शुरू हुआ विवाद अभी भी जारी है। इस बीच, पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर विवादित पोस्ट किया है। मालदीव की निलंबित की गई उप युवा मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय तिरंगे का मजाक उड़ाया। हालांकि जब पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा तो उन्होंने माफी मांगते हुए उसे डिलीट कर लिया।  शिउना ने जो पोस्ट किया था उसमें मालदीव की विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी का एक पोस्टर था। उस पोस्टर में पार्टी के चुनाव निशान की जगह तिरंगे के अशोक चक्र का प्रयोग किया था।  पोस्टर शेयर कर उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और मुइज्जू की पार्टी को संसदीय चुनाव में समर्थन देने के लिए अपील की। उन्होंने लिखा था कि एमडीपी बड़ी हार की ओर बढ़ रही है, मालदीव के लोग उनके साथ हारना नहीं चाहते।

Popular Articles