नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इनमें गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
कॉलेजियम की बैठक प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी शामिल रहे। बैठक के बाद तीनों हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की गई।
जस्टिस सुनीता अग्रवाल वर्तमान में गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हैं। उनकी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति होने पर शीर्ष अदालत में महिला न्यायाधीशों की मौजूदगी बढ़ेगी। वहीं, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय दिल्ली हाई कोर्ट और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब इन नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। तीनों न्यायाधीशों के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद शीर्ष अदालत की न्यायिक क्षमता में भी इजाफा होगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम हाल के दिनों में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़े कई प्रस्तावों पर निर्णय ले रहा है। इससे पहले कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट में 12 अपर न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाने की भी मंजूरी दी





