Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाएगा। दूसरे समुदायों के लोगों काे तिरुमला मंदिर से अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना की भी घोषणा की। नायडू ने कहा, भगवान वेंकटेश्वर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक पवित्र धागा बांधा गया है। विदेशों में बसे हिंदू भी चाहते हैं कि वहां भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाए जाएं, इसलिए दुनियाभर में जहां भी हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या है, वहां वेंकटेश्वर मंदिर स्थापित किए जाएंगे। सेवन हिल्स क्षेत्र के पास वाणिज्यिक गतिविधियों के बारे में नायडू ने कहा कि क्षेत्र से सटे मुमताज होटल के लिए पहले अनुमति दी गई थी। हालांकि, सरकार ने अब 35.32 एकड़ भूमि पर बनने वाले होटल के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवन हिल्स के पास कोई व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। वहीं सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस क्षेत्र में किसी भी निजी व्यक्ति को व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 2003 में उन पर हुए जानलेवा हमले में वह केवल भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से जीवित बच सके।

 

Popular Articles