Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम धामी के निर्देश: प्रभावित परिवारों को तुरंत मिले 5-5 लाख की सहायता

थराली (चमोली) में बादल फटने से हुई तबाही के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के लिए तत्काल राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार देर रात आपदा परिचालन केंद्र में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम धामी ने जिलाधिकारी चमोली को आदेश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत जारी की जाए। मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली में बेघर हुए लोगों के लिए तात्कालिक व्यवस्था की जाए और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने राहत सामग्री के वितरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राशन और अन्य आवश्यक सामग्री एक साथ और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाए।
मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने और बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तत्परता की भी प्रशंसा की।
राज्य में अगले दो दिनों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को पूरी तैयारी रखने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सामग्री संवेदनशील स्थानों पर अग्रिम रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Popular Articles