Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सभापति धनखड़ और जस्टिस शेखर मामले का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस शुरू करने के लिए विपक्ष पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी सच बोलता है, उसे धमकियां दी जाती हैं। वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जो सच बोलेगा, ये लोग उस पर महाभियोग (प्रस्ताव) का दबाव डालेंगे और फिर भी वे संविधान की बात करते हैं।’मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने कहा कि एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए और दुनिया भर में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’ योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया कि अगर कोई इन विचारों को व्यक्त करता है, तो उसका क्या अपराध है? सीएम योगी ने पूछा कि क्या देश में समान नागरिक संहिता नहीं होनी चाहिए? दुनिया भर में सिस्टम वही चलता है जो बहुसंख्यक समुदाय कहता है और भारत कह रहा है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भेदभाव खत्म होना चाहिए। सब लोगों पर एक समान कानून लागू होना चाहिए।

Popular Articles