Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सदन में वायनाड भूस्खलन का मुद्दा उठा

संसद के मानसून सत्र का 10वां दिन है। आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पर चर्चा का जवाब देना है। वह दोपहर साढ़े तीन बजे निचले सदन में बोलेंगी। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर सवाल उठाए थे तो सीतारमण मुस्कुराती नजर आई थीं। वित्त मंत्री बाद में बजट 2024-25 पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब भी देंगी। लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जहां तक किसानों के कल्याण की बात है तो यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। आपकी (यूपीए) सरकार के दौरान 2006 में स्वामीनाथन रिपोर्ट आई थी और इसमें कहा गया था कि किसानों की लागत में 50% लाभ जोड़कर एमएसपी तय किया जाए। लेकिन इनकी सरकार ने इससे इनकार कर दिया… वायनाड में हुए भूस्खलन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘आज सुबह वायनाड में कई विनाशकारी भूस्खलन हुए। 70 से अधिक लोगों की जान गई है। मैंने रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि बचाव और चिकित्सा देखभाल के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए, मृतकों को तत्काल मुआवज़ा दिया जाए। महत्वपूर्ण परिवहन और संचार लाइनों को बहाल किया जाए, जल्द से जल्द राहत की व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए रोडमैप तैयार किया जाए।’

Popular Articles