Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, अब राहुल द्रविड़ और यशस्वी जायसवाल की बराबरी पर नजर

लॉर्ड्स, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 16 रन बनाते ही गिल ने इंग्लैंड में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो अब तक विराट कोहली (593 रन, 2018) के नाम था।
गिल ने मौजूदा सीरीज में अब तक कुल 601 रन बना लिए हैं और इस तरह भारतीय कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
अब सिर्फ एक रन दूर द्रविड़ से
गिल अब राहुल द्रविड़ के ऑलटाइम रिकॉर्ड से सिर्फ 1 रन दूर हैं। द्रविड़ ने 2002 में इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 602 रन बनाए थे। गिल के पास अब दूसरी पारी में यह कीर्तिमान तोड़ने का मौका है।
इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
1. 602 – राहुल द्रविड़ (2002)
2. 601 – शुभमन गिल (2025)*
3. 593 – विराट कोहली (2018)
4. 542 – सुनील गावस्कर (1979)
5. 461 – राहुल द्रविड़ (2011)
अब जायसवाल का रिकॉर्ड भी खतरे में
अगर शुभमन गिल की फॉर्म यूं ही बनी रही, तो वे भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (712 रन, 2024) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (किसी भी देश में):
1. 712 – यशस्वी जायसवाल (2024)
2. 655 – विराट कोहली (2016)
3. 602 – राहुल द्रविड़ (2002)
4. 601 – शुभमन गिल (2025)*
5. 593 – विराट कोहली (2018)
शुभमन गिल की यह ऐतिहासिक बल्लेबाजी न सिर्फ भारत की जीत की उम्मीदें बढ़ा रही है, बल्कि वह नई पीढ़ी के लीडर के तौर पर भी खुद को साबित कर रहे हैं।

Popular Articles