Sunday, February 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षकों की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षकों को पहाड़ चढ़ाने के लिए वर्तमान व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की अध्यक्षता में इसे लेकर विभाग की बैठक हो चुकी है। जिसके बाद विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभागीय सचिव के मुताबिक प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार ने प्रदेश के 155 राजकीय इंटर मीडिएट कालेजों का नाम और बोर्ड बदलकर वर्ष 2021 में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय कर दिया था। इन विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया लेकिन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी खासकर पहाड़ के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। विभाग इसकी एक वजह पूर्व में इन विद्यालयों को लेकर हुए शासनादेश को मान रहा है। जिसमें सुगम में तैनात शिक्षकों की सेवाओं को दुर्गम सेवा के रूप में जोड़ा जा रहा है। दरअसल इससे हो यह रहा है कि पिछले कई साल से सुगम में तैनात शिक्षक के सुगम क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में तैनात होते ही उनकी सेवा दुर्गम में जुड़ रही है। विभाग के कुछ अधिकारियों का मानना है कि बिना दुर्गम क्षेत्र में सेवा के इन शिक्षकों की दुर्गम की सेवा जुड़ने से ऐसे शिक्षक कभी पहाड़ नहीं चढ़ सकेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्तमान व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि रोटेशन के आधार पर शिक्षकों की तैनाती हो।

Popular Articles