Saturday, February 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शाम को हल्की बारिश के बाद होगा मौसम में बदलाव

उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूप निकली हुई है।
उधर, मौसम विभाग ने शाम तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Popular Articles