देहरादून में शहर काज़ी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी के जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका आकस्मिक इंतकाल नजीबाबाद में हो गया था, जिसके बाद पार्थिव शरीर को देहरादून लाया गया। जनाजे की नमाज में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित शहर के विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने उनके निधन को बड़ी अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया।





