Friday, October 31, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

व्लादिमीर पुतिन को मिल रही है कड़ी चुनौती

रूस में बीती 15 मार्च से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आज मतदान का आखिरी दिन है और आज ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। पुतिन साल 1999 से रूस की सत्ता पर काबिज हैं और इस दौरान वह रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर रहे हैं। इस बार फिर पुतिन का रूस की सत्ता पर काबिज होना लगभग तय है, लेकिन इसके बावजूद कई नेता हैं, जो मुश्किल हालात में भी पुतिन को चुनौती दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो नेता, जो रूस के चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।  लियोनिड स्लट्स्की का जन्म 4 जनवरी 1968 को हुआ था और वह रूस की प्रमुख राजनीतिक पार्टी लिबल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस यानी एलडीपीआर के शीर्ष नेता हैं। वह साल 2022 से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और स्टेट ड्यूमा कमेटी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के चेयरमैन हैं। लियोनिड स्लट्स्की 1999 से स्टेट ड्यूमा में शामिल हैं। स्लट्स्की ने ही रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद शांति वार्ता में रूस का प्रतिनिधित्व किया था। स्लट्स्की कई विवादों में भी फंस चुके हैं, जिसमें साल 2018 में संसद में यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी संलिप्तता के आरोप लगे थे। स्लट्स्की पर अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

Popular Articles