प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई नैनीताल द्वारा श्री हनुमानजी की जयंती पर विश्व में ईरान, अमेरिका, इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की शांति हेतु हवन -पूजन कर सभी देशों में अमन चैन शांति हेतु बजरंगबली जी से प्रार्थना किया, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा कहा गया कि वैश्विक संकट के समय में भगवान ही इससे मुक्ति दिला सकते है, संगठन विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों को इस युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए आगे आने का अनुरोध करता है,जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि इस युद्ध से विश्व के सभी देश प्रभावित हुए है इसे जल्द से जल्द समाप्त करने हेतु अपने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से भारत की ओर से पहल करने का आग्रह करते है, इस कार्यक्रम में संगठन के जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला सचिव गिरिजा नंदन भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत,युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल,इंद्र कुमार भुटियानी,कौशलेंद्र भट्ट, नीरज भट्ट ,रेनू टंडन ,हिन्दू धर्मशाला से राजेश अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, कश्मीरी लाल साहनी, आलोक कुमार टंडन जी सहित संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विश्व शांति के लिए बजरंगबली की शरण: नैनीताल में व्यापारियों ने किया हवन, ईरान-इजरायल युद्ध रोकने की प्रार्थना





